उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य अभियंता संजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य अभियंता संजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (मुख्यालय) संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजय सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यालय परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *