उत्तराखंड RERA के नए अध्यक्ष नियुक्त
Oplus_16908288
उत्तराखंड RERA के नए अध्यक्ष नियुक्त
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने उत्तराखण्ड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण (RERA) के अध्यक्ष पद पर श्री अनिल कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आवास अनुभाग-1 की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
शासनादेश के मुताबिक अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा, इनमें से जो भी पहले हो, तक रहेगा। अध्यक्ष को नियमानुसार अधिकतम ₹2.5 लाख प्रतिमाह तक नियत वेतन अनुमन्य होगा, जिसमें अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन की राशि घटाई जाएगी।
यह नियुक्ति भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-22 के तहत की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


