उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने इस सदस्य को संघ से किया निष्कासित

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने इस सदस्य को संघ से किया निष्कासित

संघ विरोधी गतिविधियों और कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थिति का लगाया आरोप

देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने विकासनगर में तैनात कर्मचारी विपिन उनियाल को संघ की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। संघ की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि विपिन उनियाल लगातार कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहते हैं और संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हुए संघ के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि उनकी कार्यप्रणाली से विभागीय कर्मचारियों के बीच कर्मचारी संघ की छवि प्रभावित हो रही थी। संघ के अनुसार, कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उन्हें पूर्व में कई बार मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

अध्यक्ष की सहमति के बाद संघ ने उनकी प्राथमिक सदस्यता निरस्त करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। संघ ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *