चम्पावत, नानकमत्ता और पिथौरागढ़ में विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की मंजूरी, करोड़ों की धनराशि स्वीकृत

0
122081651

चम्पावत, नानकमत्ता और पिथौरागढ़ में विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की मंजूरी, करोड़ों की धनराशि स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इसके तहत चम्पावत, नानकमत्ता, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में सड़क, जल निकासी, सौन्दर्यीकरण, धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार तथा न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत आंतरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹4.38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹2.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसी क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत नगर पंचायत नानकमत्ता में पानी की निकासी एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों के लिए ₹95.71 लाख की स्वीकृति दी गई है। कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹57.42 लाख जारी किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने ₹59.80 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹35.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर ऊधमसिंह नगर, मुख्यालय रुद्रपुर तथा जिले के बाह्य न्यायालयों—काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए ₹2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *