पवित्र छड़ी यात्रा के लिए सीएम धामी को मिला संत समाज का आमंत्रण
पवित्र छड़ी यात्रा के लिए सीएम धामी को मिला संत समाज का आमंत्रण
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान यात्रा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई। संतों ने बताया कि पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड की सनातन परंपरा और समृद्ध धार्मिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों एवं सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है।
मुख्यमंत्री धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ आध्यात्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करती हैं।
