उत्तराखंड शासन ने IAS -PCS अधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
देहरादून। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा एवं सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। शासनादेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार में से कुछ जिम्मेदारियों से अवमुक्त करते हुए नए विभाग एवं पदभार सौंपे गए हैं।
आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व सौंपा गया है।
विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव, आवास विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। सुन्दर लाल सेमवाल, PCS को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग के दायित्व से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती महिमा रौंकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
