अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर की अगुवाई में सुधरी बिजली व्यवस्था, विकासनगर से यमुनोत्री तक दिन-रात मोर्चे पर UPCL की टीमें
अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर की अगुवाई में सुधरी बिजली व्यवस्था, विकासनगर से यमुनोत्री तक दिन-रात मोर्चे पर UPCL की टीमें
देहरादून।देहरादून के विकासनगर, चकराता, त्यूणी, हनोल, यमुनोत्री समेत दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए UPCL की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद बिजली कर्मचारी दिन-रात फील्ड में डटे हुए हैं। विद्युत लाइनों में आने वाले फॉल्ट, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं और अन्य तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए टीमें लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य कर रही हैं।
अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लगातार समन्वय कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। दूरस्थ इलाकों में भी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की सक्रियता से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिला है। UPCL की टीमें उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
