हरिद्वार में पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, डीएम ने पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
FB_IMG_1787823380702

हरिद्वार में पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, डीएम ने पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और साफ-सफाई, पेयजल, बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता से पूरा करने को कहा। उन्होंने हरिद्वार के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को और आकर्षक बनाने तथा पर्यटक सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और होम स्टे योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed