वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
