बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील

0
FB_IMG_1787998961790

बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील

नियमों और मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई, प्रशासन ने जांच के बाद उठाया कदम

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को निर्धारित नियमों, मानकों और आवश्यक मान्यता के अनुरूप संचालित कराने को लेकर सरकार की सख्ती जारी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर के बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन ने पांच और मदरसों को सील कर दिया।

प्रशासन की कार्रवाई के तहत मदरसा गुलशन इस्लाम, कनोरा-बाजपुर; मदरसा जामिया हनकिया रजा उल उलूम, चकरपुर; मदरसा जामिया फातिमा जेहरा, जगन्नाथपुर-बाजपुर; मदरसा मोईनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलखेड़ा तथा मदरसा हुज्जतुल इस्लाम, गुमसानी रोड, बाजपुर को सील किया गया।

बताया गया कि संबंधित संस्थानों के संचालन में आवश्यक मान्यता, निर्धारित नियमों और शैक्षणिक मानकों के अनुपालन से जुड़े मामलों की जांच के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सरकार का स्पष्ट रुख है कि किसी भी शिक्षण संस्थान को नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन की ओर से बाजपुर क्षेत्र में संचालित अन्य शिक्षण संस्थानों की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि कोई अन्य संस्था निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन करती पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *