उत्तराखंड जल संस्थान में 11 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, बने अधीक्षण अभियंता
Oplus_16908288
उत्तराखंड जल संस्थान में 11 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, बने अधीक्षण अभियंता
देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान में 11 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-1 की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश में उत्तराखंड जल संस्थान अभियंत्रण सेवा नियमावली, 2011 एवं संशोधित सेवा नियमावली, 2013 के प्रावधानों के तहत विभागीय चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नत अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के वेतनमान ₹37,400-67,000, ग्रेड पे ₹8,700 तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 (₹1,23,100-2,15,900) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति पाने वाले अभियंताओं में प्रियदर्शन रावत, तरुण शर्मा, सुरेश ठाकुर, अजय कुमार, आशीष भट्ट, नन्द किशोर, संतोष कुमार उपाध्याय, सुशील कुमार सैनी, प्रवीण कुमार, संजय सिंह और अभिषेक कुमार वर्मा शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त पदोन्नतियां नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश संख्या WPSB No. 456/2025 दिनांक 16 अक्टूबर 2025 तथा अन्य समान योजित रिट याचिकाओं में पारित अंतिम आदेशों के अधीन रहेंगी। वहीं, पदोन्नत अधीक्षण अभियंताओं की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
खास बात: शासन ने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को पदोन्नत अधीक्षण अभियंताओं की नवीन तैनाती के संबंध में नियमानुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
