उत्तराखंड जल संस्थान में 15 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड जल संस्थान में 15 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति

देहरादून। उत्तराखंड शासन के पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-1 ने उत्तराखंड जल संस्थान में कार्यरत 15 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है। शासनादेश 9 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

पदोन्नति उत्तराखंड जल संस्थान अभियन्त्रण सेवा नियमावली, 2011 एवं संशोधित सेवा नियमावली, 2013 के प्रावधानों के तहत विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 (₹67,700–₹2,08,700) का वेतनमान मिलेगा।

पदोन्नत सहायक अभियंताओं के नाम

संदीप चतुर्वेदी
प्रशान्त भारद्वाज
नीरज तिवारी
विनोद पाण्डे
मनोज गंगवार
निशा गौतम
हरीश कुमार बंसल
रमेश गढ़वाल
सुभाष चन्द्र जुयाल
अरुण विक्रम सिंह
रवि प्रकाश जोशीवाल
वंशीधर भट्ट
चैपन सिंह रावत
चन्दन सिंह देवड़ी
राजेश कुमार

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि राजेश कुमार, हरीश कुमार बंसल, विनोद पाण्डे और वंशीधर भट्ट के संबंध में पदोन्नति रिक्त पदों के सापेक्ष उनकी सेवानिवृत्ति के आधार पर की गई है। संबंधित अधिकारियों की तैनाती के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

वहीं शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त पदोन्नतियां नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश संख्या WPSB No. 456/2025, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 तथा अन्य संबंधित रिट याचिकाओं में पारित अंतिम आदेशों के अधीन रहेंगी। पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के लिए उत्तराखंड जल संस्थान को नियमानुसार प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *