UPCL के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में चकराता में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सात पकड़े
Oplus_16908288
UPCL के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में चकराता में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सात पकड़े
चकराता। यूपीसीएल के एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने चकराता क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात मामलों का खुलासा किया। टीम ने मीटर से पहले एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
चेकिंग के दौरान बलराम जोशी, राहुल रावत, प्रताप सिंह, टिकम सिंह उर्फ तिलक सिंह, सिया सिंह, रघुनाथ सिंह और दीपचंद के परिसरों में बिजली चोरी पकड़े जाने का उल्लेख विभागीय रिपोर्ट में किया गया है। मौके से विभिन्न लंबाई और साइज के केबल व डोरियां भी बरामद की गईं।
विभाग ने सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना चकराता को तहरीर भेजी है।
