उत्तराखंड पेयजल निगम ने जारी की 20.44 करोड़ की धनराशि, पेंशनरों और कार्मिकों को मिलेगा अगस्त का भुगतान

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड पेयजल निगम ने जारी की 20.44 करोड़ की धनराशि, पेंशनरों और कार्मिकों को मिलेगा अगस्त का भुगतान

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने अपने पेंशनरों और कार्मिकों के भुगतान के लिए करीब 20.44 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। निगम के वित्त निदेशक जसपाल सिंह तोमर की ओर से जारी पत्रों के माध्यम से यह धनराशि विभिन्न मंडलों और कार्यालयों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम की ओर से जारी पहले पत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम एवं उत्तराखंड पेयजल निगम के पेंशनरों को माह अगस्त 2026 की पेंशन तथा अन्य देय अवशेषों के भुगतान के लिए कुल 10,70,85,115 रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि विभिन्न संबंधित शाखाओं के खातों में स्थानांतरित की गई है, ताकि पेंशनरों को समय पर भुगतान किया जा सके।

वहीं, दूसरे पत्र के माध्यम से निगम के प्रधान कार्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों को अगस्त 2026 के वेतन भुगतान के लिए 9,73,11,670 रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। यह राशि विभिन्न निर्माण एवं परियोजना इकाइयों, मंडलों तथा अन्य कार्यालयों के खातों में भेजी गई है।

इस तरह पेंशन और वेतन भुगतान के लिए निगम की ओर से कुल 20,43,96,785 रुपये की धनराशि जारी की गई है। निगम के इस कदम से बड़ी संख्या में पेंशनरों और कर्मचारियों को अगस्त माह का भुगतान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *