हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह

0
FB_IMG_1789115178362

हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले— सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है

हल्द्वानी।हल्द्वानी में गुरुवार को ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि सैनिक अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में समर्पित करता है। उन्होंने कहा, “सैनिक कभी पूर्व या भूतपूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है। हमारे पूर्व सैनिक भूतपूर्व नहीं, बल्कि अभूतपूर्व हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश ने देश को अनेक वीर सैनिक और सैन्य अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। परमवीर चक्र विजेताओं की एकमुश्त अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। वहीं, बलिदानी सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति के लिए आवेदन की समय-सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम उत्तराखंड के वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, सैनिक परिवार और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *