अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम के प्रांतीय अध्यक्ष बने इंजीनियर रामकुमार

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम के प्रांतीय अध्यक्ष बने इंजीनियर रामकुमार

राजकीयकरण की मांग को लेकर जल्द होगी वृहद बैठक, शासन स्तर पर वार्ता की तैयारी

देहरादून, 11 सितंबर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम की प्रांतीय बैठक शुक्रवार को प्रधान कार्यालय, पेयजल निगम देहरादून में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजी. जितेंद्र सिंह देव ने की, जबकि संचालन समन्वय समिति के महामंत्री विजय खाली ने किया।

बैठक में समन्वय समिति के पुनर्गठन और वर्तमान आंदोलन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से इंजी. रामकुमार को समन्वय समिति का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समन्वय समिति की वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पेयजल निगम के राजकीयकरण की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता सुनिश्चित करने की दिशा में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में इंजी. जितेंद्र देव, विजय खाली, इंजी. रामकुमार के अलावा डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष इंजी. अजय बेलवाल, महासचिव इंजी. भुवन चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. भजन सिंह चौहान, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव बर्त्वाल, महामंत्री नवीन थापा, एलडी भट्ट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed