सचिवालय में बड़े स्तर पर फेरबदल, 10 अधिकारियों के विभाग बदले

0
sachiv-walay3224575282603224592-1 (1)

सचिवालय में बड़े स्तर पर फेरबदल, 10 अधिकारियों के विभाग बदले

कुछ अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, शासन स्तर पर दायित्वों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड शासन में सचिवालय स्तर पर अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जारी सूची के अनुसार संयुक्त सचिव से लेकर अनु सचिव स्तर तक कुल 10 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इनमें कुछ अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार अजीत सिंह को ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सत्यप्रकाश सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
वहीं शिव शंकर मिश्रा को औद्योगिक विकास (सिडकुल) विभाग तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

कृष्ण कुमार रूकला के पास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा वन विभाग के साथ अब मुख्यमंत्री कार्यालय और वित्त विभाग से संबंधित अतिरिक्त दायित्व रहेगा। जसविंदर कौर को भाषा विभाग तथा संस्कृति एवं कला विभाग के साथ आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

हनुमान प्रसाद तिवारी को राज्य संपत्ति विभाग, खनन विभाग तथा आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का दायित्व हटाते हुए राज्य संपत्ति एवं खनन विभाग रखा गया है।राजेश कुमार को वर्तमान दायित्वों के साथ गृह विभाग तथा लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अनु सचिव स्तर पर भगवती राम आर्य को राजस्व विभाग के साथ नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त दायित्व, विनय अग्रवाल को वर्तमान दायित्व के साथ राज्य विकास योजना तथा उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग और संतोष चन्द्र मिश्रा को नियोजन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

शासन में हुए इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में तेजी लाने और जिम्मेदारियों के बेहतर वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed