ऊर्जा निगमों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताया रोष, सीएम से वार्ता का मांगा समय
ऊर्जा निगमों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताया रोष, सीएम से वार्ता का मांगा समय
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ऊर्जा निर्गमन की कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में महत्वपूर्ण बैठक
देहरादून।उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय बैठक देहरादून में टर्नर रोड स्थित अभियंता भवन में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर तथा संचालन मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक ने किया।
बैठक में केहर सिंह, प्रदीप कंसल ,राजवीर सिंह, पंकज सैनी, सुनील मोगा, देवेंद्र शर्मा, विनोद कवि, प्रवेश कुमार, सुनील तंवर, बीरबल सिंह, मुकेश कुमार, भानु प्रकाश जोशी अमित रंजन, आदि सभी घटक संगठनों के मुख्य पदाधिकारी उपस्थितरहे।
बैठक में सर्वप्रथम इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी के द्वारा कर्मचारी हितों के विषय में दिए गए योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस बैठक में ऊर्जा निगमन में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को समान पद समान वेतनमान का लाभ दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार तथा तीनों निर्गमन के प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में मोर्चा के द्वारा दिए गए 19 सूत्रीय समस्या पत्र जिस पर सकारात्मक वार्ता के पश्चात आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था के विषय में विस्तार से चर्चा हुई तथा विभिन्न लंबित समस्याओं जिनमें मुख्य रूपसे
वर्ष 2020 के बाद वित्त कार्मिकों को विद्युत टैरिफ की सुविधा
2005 तक निकाली विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्ति कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ उत्तराखंड शासन के समान दिया जाना।
2600 ग्रेड वेतन के पद पर नियुक्त टीजी-2 तथा अन्य कार्मिकों को प्रथम एसीपी 4600 तथा तृतीय एसीपी 6600 का लाभ पूर्व की भांति प्रदान किए जाने
नियुक्ति पर प्रारंभिक वेतन वृद्धि,
सेल्फ हेल्प के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को भी समान कार्य सम्मान वेतन दिए जाने।
उपनल कार्मिकों को नियमितकरण का लाभ दिए जाने की मांगों पर विचार किया गया।
चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तृतीय एसीपी की समस्या का समाधान करते हुए 19 वर्ष में 4600 ग्रेड वेतन का लाभ दिए जाने की मांग पर भी कोई कार्यवाही न होने पर आक्रोश प्रकट किया गया।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में निर्माणाधीन एवं अन्य प्रस्तावित नई परियोजनाओं के सापेक्ष में स्ट्रक्चर को शीघ्र पास करने तथा दोनों अन्य ऊर्जा निगमन में दी आवश्यक के अनुसार पदों का सृजन किए जाने की मांग रखी गई।
सभा में रोष प्रकट किया गया की सातवें वेतन आयोग के अनुसार सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का लाभ 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख अनुमन्य कर दिया गया है किंतु ऊर्जा निगमों में यह लाभ अभी तक नहीं मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त मुख्यालय भत्ते सहित अन्य भत्तों के रिवीजन की मांगों का भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
मोर्चे की बैठक में विश्वास क्रिकेट किया गया कि इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से शीघ्र ही मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा समय मांग कर अपनी समस्याओं को रखा जाएगा। समस्याओं का समाधान न होने पर मोर्चा के द्वारा फिर सेआंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
मोर्चा की बैठक के पश्चात समस्त मोर्चा कार्यकारिणी के द्वारा उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री पी सी ध्यानी तथा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उपनल के विषय में की गई कार्रवाई पर धन्यवाद प्रकट किया गया तथा अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने हेतु आग्रह किया गया।

