उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने ‘अपना घर’ अनाथालय में वितरित किया राशन

0
IMG-20260920-WA0015

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने ‘अपना घर’ अनाथालय में वितरित किया राशन

सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आया महासंघ

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद देहरादून की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत आज अपना घर अनाथालय में राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अनाथालय में रह रहे बच्चों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराईं।

महासंघ के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस अवसर पर महासंघ की ओर से बच्चों के बेहतर भविष्य और उज्ज्वल जीवन की कामना भी की गई।

राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *