पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने किया डॉ. शताक्षी के डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ

0
FB_IMG_1789911132064

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने किया डॉ. शताक्षी के डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ

डॉ. शताक्षी उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय प्रसाद खाली की सुपुत्री हैं

देहरादून। बंगाली कोठी मार्ग स्थित डॉ. शताक्षी के नवीन डेंटल क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए डॉ. शताक्षी को नए क्लिनिक की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. शताक्षी उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय प्रसाद खाली की सुपुत्री हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित यह डेंटल क्लिनिक क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

क्लिनिक में आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. शताक्षी के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।

समारोह में कहा गया कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए डॉ. शताक्षी समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें। माँ भगवती से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed