सिंचाई विभाग में तीन सहायक अभियंताओं के तबादले, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती
Oplus_16908288
सिंचाई विभाग में तीन सहायक अभियंताओं के तबादले, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सिंचाई विभाग में कार्यरत तीन सहायक अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित करते हुए नए स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासनादेश के अनुसार सुश्री मोनिका कपरवान को परियोजना खंड, ऋषिकेश से पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड, कोटद्वार में तैनाती दी गई है। यह तैनाती रिक्त पद के सापेक्ष की गई है।
वहीं श्री दरमियान सिंह असवाल को सिंचाई खंड नरेंद्रनगर (उपखंड-3) से सिंचाई खंड हरिद्वार (उपखंड-3) भेजा गया है। जबकि श्री मंगल सिंह का तबादला सिंचाई खंड हरिद्वार (उपखंड-3) से सिंचाई खंड नरेंद्रनगर (उपखंड-3) किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यालय आदेश प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी किया गया है।

