उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के विभागों में बदलाव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

0
IMG_49e4344e-6feb-4305-9e46-866f5ba87376

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के विभागों में बदलाव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कुल 17 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से कुछ विभागों का प्रभार हटाया गया है, जबकि उन्हें नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव

1. लालरिन लियाना फैनई (IAS-1997) को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और अन्य पूर्व दायित्व भी रहेंगे।

2. दिलीप जावलकर (IAS-2003) से सचिव वित्त विभाग का प्रभार हटा दिया गया है।

3. डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005) को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है। उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है।

4. भुजेश कुमार संत (IAS-2006) को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार हटाया गया है।

5. डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS-2007) को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6. युगल किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है।

7. रंजना राजगुरु (IAS-2010) को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटाया गया है।

8. अमित सिन्हा (IPS-1997) से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का प्रभार हटा दिया गया है।

9. रीना जोशी (IAS-2013) को अपर सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

10. विनीत कुमार (IAS-2013) को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अपर निदेशक/पीडी जलागम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपर सचिव श्रम विभाग का प्रभार हटाया गया है।

11. मनुज गोयल (IAS-2014) को अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।

12. मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS-2016) को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता का प्रभार हटाया गया है।

13. अभिनव शाह (IAS-2019) को अपर सचिव सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

14. बी.एस. चलाल (PCS) को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है।

15. इलागिरी (PCS) को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी का प्रभार हटाया गया है।

16. विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रभार हटाया गया है।

17. महिमा रैकली (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पदों एवं विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आख्या एवं प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *