राष्ट्रीय

JEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव,EXAM 28 अगस्त को

दिल्ली।नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मुंबई द्वारा जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2022 को आज यानि मंगलवार, 23 अगस्त 2022 को जारी कर दिया गया है। संस्थान द्वारा जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा, जिस पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर और सबमिट करके डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आइआइटी मुंबई द्वारा जेईई एडवांस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को सुबह 10 बजे एक्टिव किया गया और यह 28 अगस्त की दोपहर 2.30 बजे तक एक्टिव रहेगा।

दूसरी तरफ, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस 2022 के आयोजन के बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की कैंडीडेट रिस्पॉन्स शीट 1 सितंबर को और प्रोविजिनल आंसर-की 3 सितंबर को जारी किए जाएंगे। इन दोनो की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित परिणाम का आकलन कर सकेंगे और किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति की स्थिति में उसे 4 सितंबर तक परीक्षा पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की आर जेईई एडवांस रिजल्ट 2022 की घोषणा 11 सितंबर 2022 को कर दी जाएगी।

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

JEE Advanced Admit Card 2022: परीक्षा 28 अगस्त को दो पालियों में

इसी प्रकार, आइआइटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजन 28 अगस्त 2022 को किए जाने की घोषणा की है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2022 के साथ अपनी फोटो आइडी (आधार कार्य, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) भी सत्यापन के लिए एग्जाम सेंटर पर साथ ले जानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *