साउथ इंडियन बैंक ने भी बढ़ाई लोन ब्याज दर
दिल्ली।आरबीआई द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने के बाद कई प्रमुख बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। कुछ दिन पहले एसबीआई समेत कई बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। वहीं अब साउथ इंडियन बैंक ने भी अपनी ब्याज दर बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद भारत की कई प्रमुख बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है। हाल ही में एसबीआई ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। उसके पहले कई बैंक ब्याज दर बढ़ा चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इसके पहले किन और बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है।
एसबीआई ने होम लोन (Home Loan) पर न्यूनतम ब्याज दर को बढ़ाकर 7.55 फीसद कर दिया है। नई दरें 15 जून से लागू हो गई हैं। एसबीआई की वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने अपनी एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लोन रेट (EBLR) को बढ़ाकर न्यूनतम 7.55 फीसद कर दिया है। पहले यह 7.05 प्रतिशत थी। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिग रेट- एमसीएलआर (MCLR) को 0.20 फीसद बढ़ाया है।
निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने सीमांत लागत आधारित कर्ज (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स) की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब बैंक का एक वर्ष की एमसीएलआर दर 8.35 प्रतिशत हो गई है। वहीं, तीन महीने की अवधि का ब्याज दर 7.95 हो गया है। यह बढ़ोतरी सोमवार से यानी की कल 20 जून से लागू होगी। आरबीआइ की ओर से रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद अधिकांश बैंकों ने कर्ज से जुड़ा ब्याज बढ़ा दिया है।

