गुरु नानक जयंती पर 24 नवंबर को शेयर बाजार में अवकाश, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

0
Stock-Market-Holiday-1795350932681_m (1)

गुरु नानक जयंती पर 24 नवंबर को शेयर बाजार में अवकाश, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

दोनों एक्सचेंज बुधवार, 25 नवंबर को सामान्य रूप से खुलेंगे। नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा, जबकि प्री-ओपनिंग सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस अवकाश के चलते निवेशकों को इस सप्ताह केवल चार दिन ही शेयर बाजार में कारोबार करने का मौका मिलेगा। सोमवार 23 नवंबर, बुधवार 25 नवंबर, गुरुवार 26 नवंबर और शुक्रवार 27 नवंबर को बाजार खुला रहेगा।

MCX में शाम के सत्र में होगी ट्रेडिंग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी 24 नवंबर को सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा, हालांकि शाम के सत्र में ट्रेडिंग जारी रहेगी। MCX के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शाम 5 बजे से कारोबार शुरू होगा, जो कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक चलेगा।

इस दौरान सोना, चांदी और कच्चे तेल सहित पात्र कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में निवेशक कारोबार कर सकेंगे।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी-50 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800 अंक पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 1.08 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। अपोलो हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थ और मारुति सुजुकी के शेयर प्रमुख लाभार्थियों में शामिल रहे। बैंकिंग शेयरों में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और बैंक निफ्टी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *