मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बनीं मां

मुंबई।बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया है।नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि सोनम और आनंद के फैन्स के लिए यह खुशखबरी है कि 20 अगस्त, 2022 को सोनम ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है और वो काफी ज्यादा खुश हैं।

एक्ट्रेस ने नाना नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर को मुबारकबाद भी दी है। उन्होंने स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया है, जो सोनम और आनंद की तरफ से है।

सोनम कपूर ने इसी साल अपने प्रेग्नेंट होने का एलान किया था, इस गुडन्यूज के साथ उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरे शेयर की थी।इसके बाद सोनम ने कई मैटरनिटी फोटोशूट फैंस संग साझा किए थे।

बॉलीवुड गलियारे से एक बार फिर गुडन्यूज आई है।दरअसल, एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी है। सोनम कपूर मां बन गई हैं।एक्ट्रेस ने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया है। यह गुडन्यूज आलिया भट्ट की सासू मां और रणबीर कपूर मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *