राष्ट्रीय

आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं।वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। द्रौपदी मुर्मू पिछले महीने राष्ट्रपति चुनी गई थीं। उनका संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किये जाएंगे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में भी प्रसारित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *