राष्ट्रीय

आज पीएम मोदी का हरियाणा और पंजाब दौरा

दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे।पीएम मोदी फरीदाबाद में बन रहे अमृता हॉस्पिटल और पंजाब के मोहाली में कैंसर संस्थान का उद्घाटन करेंगे. फरीदाबाद का अमृता हॉस्पिटल एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल है, जो करीब 133 एकड़ में बन रहा है।

फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन कार्यक्रम बेहद भव्य तरीके से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को भी संबोधित करेंगे।पीएम की यात्रा को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपीजी के जवान कई दिनों से यहां पर डटे हुए हैं।सुरक्षा के मद्देनजर इंटेलिजेंस की टीमें, सीआईए के अधिकारी, इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं।हवाई मार्ग की भी निगरानी रखी जा रही है। आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं।ये रूट सुबह से ही पूरी तरह से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।फरीदाबाद में पीएम के आगमन को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

फरीदाबाद पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर वह यहां से पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। अमृता हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों को न्योता भेजा गया है। उद्घाटन समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक समेत हरियाणा सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी।

फरीदाबाद के बाद पीएम पंजाब के मोहाली पहुंचेंगे।जहां पर पीएम मोदी मोहाली कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी चंडीगढ़ को नो फ्लाई जोन घोषित किया है।चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी आदेश आज से ही लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *