अंडर-14 हॉकी में देहरादून बना चैंपियन, फाइनल में चम्पावत को हराया
अंडर-14 हॉकी में देहरादून बना चैंपियन, फाइनल में चम्पावत को हराया
देहरादून।महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में जनपद देहरादून ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून ने चम्पावत को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
देहरादून के कप्तान अनुराग सिंह ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 2-1 से, जबकि चम्पावत ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को शिकस्त देकर तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी एवं उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल हेड मनोज नेगी ने ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में किया जा रहा है। अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी प्रतियोगिता के अगले चरण में खेले जाएंगे।
