मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत में योगदान की सराहना

0
FB_IMG_1794539844427

मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत में योगदान की सराहना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में हरभजन सिंह की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और अनुभव नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed