खेल

श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने ऋषिकेश में की मां गंगा की पूजा, देश में खुशहाली लौटने की प्रार्थना

ऋषिकेश।श्रीलंका के खिलाड़ियों ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के हालातों में जल्द सुधार हो और देश एक बार फिर पटरी पर लौटे इसकी प्रार्थना की।क्रिकेटर सनत जयसूर्या समेत सभी खिलाड़ियों को गंगा सेवा समिति ने सम्मानित भी किया।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ऋषिकेश पहुंचने की खबर मिलते ही त्रिवेणी घाट पर लोगों का जमावड़ा लग गया. लोग खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आग्रह करते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya reached Rishikesh) समेत सभी खिलाड़ियों ने मां गंगा से जीत की दुआ मांगी. इसके साथ ही श्रीलंका के हालातों में जल्द सुधार हो और देश एक बार फिर पटरी पर लौटे इसको लेकर भी सभी खिलाड़ियों ने प्रार्थना की।

श्रीलंका के इन खिलाड़ियों के किए मां गंगा के दर्शन

कॅप्टन तिलकरत्ने दिलशान ,कौशल्या वीररत्ने , महेला उडावटे, रुमेश सिल्वा, असेला गुणरत्ने, चमारा सिल्वा, इसुरु उदाना , चमारा कपुगेदेरा, चमिंडा वास, चतुरंगा डी , चिंताका जयसिंघे ,धम्मिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा , दिलशान मुनारत्ने, जीवन जयवनरत मेंडिस, नुवान कुलसेकरा , सनत जयसूर्या, उपुल थरंगा ,थिसारा परेरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *