उत्तराखंड

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके

देहरादून।राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में भी लोगों ने भूकंप महसूस किया। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर टिहरी जनपद में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मैग्नीट्यूड मापी गई।उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *