उत्तराखंड के इस विभाग में तीन साल से एक ही जगह में जमे अधिकारी होंगे इधर से उधर
देहरादून।उत्तराखंड शिक्षा में अब ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों पर डंडा चलाने की तैयारी हो रही है, जो सालों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग फिलहाल ऐसे कर्मियों की जानकारी में जुटाने में लग गया है।जानकारी जुटाने के बाद शिक्षा विभाग में जल्द ही तबादले होंगे।
शिक्षा विभाग प्रदेश में सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाले विभागों में शामिल हैं।यहां कर्मियों के तबादलों को लेकर सरकार और विभाग के अधिकारियों पर भारी दबाव होता है।खास बात यह है कि विभाग में ही ऐसे कई कर्मचारी हैं जो 16 साल से एक ही जगह पर डटे हुए हैं, ऐसे ही कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए अब शिक्षा विभाग में निदेशक प्राथमिक की तरफ से एक पत्र लिखा गया है।जिसमें 3 साल से अधिक समय से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं कर्मियों के तबादलों की बात कही गई है।
प्रदेश में एक ही स्थान पर तीन साल से जमे शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसपी खाली ने आदेश जारी किया है। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि शासन के निर्देश पर तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही विद्यालय या शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमे अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा शिक्षा निदेशालय ने तलब किया है।
यह डाटा इसी महीने के भीतर शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा का भेजा जाना है। इसके बाद संबंधित पर स्थानांतरण की कार्यवाही की जाएगी। इस आशय का पत्र 23 नवंबर 2022 को संयुक्त सचिव प्रदीप जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया था। साथ ही इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराने के आदेश भी दिए थे।

