उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन ने दी इस अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

देहरादून।उत्तराखंड शासन में तैनात अपर सचिव गृह आईपीएस रिदिम अग्रवाल के आईजी रैंक में प्रमोशन के बाद उन्हे विशेष सचिव गृह विभाग के पद पर तैनाती दे दी गई है।2005 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर रिदिम अग्रवाल का बीते दिनों डीपीसी के बाद प्रमोशन कर उन्हे डीआईजी से् आईजी रैंक में प्रोन्नत किया गया था। आज शासन से जारी आदेशो में उन्हे तैनाती के नये आदेश जारी किये गये है। उनके पास एसीईओ व गृह विभाग का काम काज पूर्व की तरह ही यथावत रहेगा।

2005 बैच की IPS अधिकारी IG रिद्धिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह से विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई है. उनके बेहतरीन कार्य और संवेदनशीलता के चलते उन्हें यह प्रमोशन दिया गया है।बता दें कि IG रिद्धिम अग्रवाल इस समय एसडीआरएफ के साथ-साथ उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में एसडीआरएफ ने कई मुकाम हासिल किए हैं और साथ ही सर्च एंड रेस्क्यू में कई ख्याति हासिल की है. इसी के बदौलत आज उत्तराखंड में आपदा के दौरान सर्च एंड रेस्क्यू में पहले के मुकाबले ज्यादा रिकवरी देखी गई है। जिसमें डिजास्टर मोटिलिटी रेट भी काफी कम हुआ है. वही इसके अलावा गृह विभाग की कई योजनाओं को लेकर रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें गृह विभाग में अपर सचिव गृह से प्रमोट कर के विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *