धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज,ये मुद्दे रहेंगे खास

0
WhatsApp Image 2022-12-07 at 5.46.13 AM (1)

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 20 दिसंबर सुबह 11 बजे कैबिनेट ही अहम बैठक होने जा रही है।मुख्य रूप से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। क्योंकि मंत्रिमंडल की इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, खनन नियमावली में संशोधन, उच्च शिक्षा, सामान्य प्रशासन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

मुख्य रूप से उत्तराखंड के आर्थिक स्रोत बढ़ाए जाने को लेकर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा किया जा सकता है। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने परिवर्तन पर्यवेक्षकों को चालान काटने के अधिकार को लेकर भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकता है।

इसके साथ ही हाल ही में मसूरी में संपन्न हुए चिंतन शिविर के विषयों पर भी मंत्रिमंडल के बीच चर्चा किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 14 से ज्यादा मामलों पर मुहर लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *