उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक,इन मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून।आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की शाखा देहरादून की मासिक बैठक का आयोजन प्रांतीय कार्यालय ‘सद्भावना भवन’ यमुना कॉलोनी देहरादून में किया गया। बैठक की अध्यक्षता इं. पूजा श्रेष्ठ,शाखा अध्यक्ष देहरादून डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ तथा बैठक का संचालन इं. दिनेश बर्मन शाखा सचिव द्वारा किया गया बैठक में उपस्थित उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रोन्नत वेतनमान के साथ-साथ डाउनग्रेड पर के संबंध में शासन स्तर पर की गई कार्रवाई के संबंध में चर्चा की गई तथा इस संबंध में सभी सदस्यों द्वारा शीघ्र निर्णय ना होने की दशा में आंदोलन हेतु तैयार रहने का आह्वान किया गया तथा प्रांतीय अध्यक्ष एवं महासचिव सचिव के parsuation समिति द्वारा इस संबंध में की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी तथा अवगत कराया गया कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई समिति में माननीय मंत्री जी के साथ अभी तक बैठक हेतु तिथि निर्धारित होने के कारण कोई उचित निर्णय नहीं हो पाया है सभी सदस्यों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं सहित नव वर्ष मंगलमय की कामना की।

बैठक में इं.आशीष यादव,इं.अनिल सिंह पंवार, इं.छबीलदास इं. आर सी शर्मा, इं. ललित मोहन बेंजवाल,इं.प्रमोद कुमार तिवारी,इं.दिनेश शर्मा,इं. विनय सिंह बिष्ट,इं.जयपाल सिंह चौहान,इं. सरीन कुमार तोमर,इं. जगमोहन सिंह रावत इं.मुकेश रतूड़ी,इं.एस.एस चौहान आदि उपस्थित रहे।

