ग़ुस्से में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन,धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने 28 अक्टूबर 2022 को अपनी 26 सूत्रीय मांग पत्र को विभाग के मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग को सौंपा था। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान नीलिमा गर्ग ने उनकी मांगों को जल्द ही निस्तारण करने का कर्मचारी संगठन को आश्वासन दिया था। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी जी का कहना है कि मांग पत्र दिए जाने के 2 माह पश्चात भी विभाग की तरफ से कर्मचारी हितों में कोई सकारत्मक कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।नेगी ने मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान से शीघ्र अति शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण करने का आग्रह किया है और कहा है कि अगर विभाग की तरफ से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो संगठन विवश होकर धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी विभाग की होगी।

