CM धामी बोले- ‘नकल करने में छात्र 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे’

0
WhatsApp Image 2023-01-01 at 6.45.32 AM (1)

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भर्ती परीक्षाओं में नकल करने में संलिप्त अभ्यर्थी 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सरकार की ओर से सख्त नकल विरोधी कानून में यह प्रावधान किया जा रहा है। रविवार को चंपावत में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। इस कानून में अपराधियों को उम्रकैद के साथ संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

उन्होंने कहा जो अभ्यर्थी नकल में संलिप्त मिलेगा, उसे 10 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने से अयोग्य कर दिया जाएगा। कहा, हम सिस्टम में सुधार कर रहे हैं। परीक्षाओं की धांधली में शामिल लोगों को कानून की गिरफ्त में लाया गया है। साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

यहां मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है।हाल ही में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी की परीक्षा में जिन लोगों ने भी नकल कराई है उन सब के खिलाफ कड़ा एक्शन तत्काल लिया गया है।

उनकी सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा निरस्त कर फरवरी माह में ही पटवारी भर्ती की परीक्षा द्वारा आयोजित कराने की घोषणा की है।उन्होंने कहा प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लाया जाएगा।जिसमें नकल करने वाले छात्रों को 10 साल तक परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।नकल कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उनकी सारी संपत्ति तत्काल जब्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *