उत्तराखंड

ऊर्जा निगम में तैनात अभियंता की हृदयघात से मौत

देहरादून।विकासखंड देवाल में ऊर्जा निगम में तैनात अवर अभियंता का हाट अटैक होने के कारण आक्समिक निधन हो गया हैं। जिस पर ऊर्जानिगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात ऊर्जा निगम के देवाल विकासखंड में तैनात अवर अभियंता 59 वर्षीय प्रकाश चन्द्र गैरोला जिन का आवास 33 केवी बिजली घर नंदकेसरी देवाल में हैं। अचानक हाट अटैक आया।जिस पर उनके परिजन बिजली घर एवं आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली लाएं जहां पर चिकित्सकों ने गैरोला को मृत घोषित कर दिया। थराली थाने के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जेई के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया हैं।

उधर यूपीसीएल के एसडीओ अतुल कुमार ने अवर अभियंता गैरोला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि गैरोला के पैत्रृत गांव कर्णप्रयाग तहसील के गैरोली गांव में ही पड़ता हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा यूपीसीएल परिवार मृतक के परिजनों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *