25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार
देहरादून।25 अप्रैल को बाबा केदार के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर केदारानाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो हुई। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की गई।

