वेल डन:उत्तराखंड जल संस्थान,रायपुर,वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही सौ प्रतिशत राजस्व वसूली की
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान का मार्च माह में प्रदेश में पेयजल और सीवर के बिल की वसूली का अभियान जारी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र दो दिन शेष बचे है।लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले उत्तराखंड जल संस्थान,रायपुर डिवीजन ने सौ प्रतिशत बिल वसूली कर ली है।

उत्तराखंड जल संस्थान,रायपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता इं.प्रदीप कुंवर ने बताया की रायपुर डिवीजन की पूरी टीम जनवरी माह से ही शत-प्रतिशत बिल वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।अधिशासी अभियंता ने गर्मियों को देखते हुए डिवीजन के सहायक अभियंताओं,कनिष्ठ अभियंताओं और पूरी टीम को पेयजल संकट से प्रभावित इलाकों में पानी सप्लाई के लिए तैयार रहने को कहा है।
उन्होंने कहा कि सारे सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता और जल संस्थान कर्मी पेयजल संकट वाले स्थानों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पूरे डिवीजन में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी की व्यवस्था चालू रखने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए ।

