धीमे विकास कार्यों पर विधायक खजानदास नाराज,विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
देहरादून।आज राजपुर विधायक खजान दास ने स्मार्ट सिटी, पीडब्ल्यूडी, यूपीसीएल, जल संस्थान, पीआईयू एवं निर्माण कार्य से संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक की।जल संस्थान अधिकारियों ने उनके स्तर पर मिली समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करने का आश्वासन दिया। जल संस्थान स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गांधी रोड, फायर स्टेशन के पास निर्मित 1.26 करोड़ के नलकूप घंटाघर के पास 64.62 लाख रुपए से निर्मित नलकूप का लोकार्पण शीघ्र करेगा। धमावाला, पलटन बाजार मच्छी बाजार,डिस्पेंसरी रोड,मोती बाजार, टिपटॉप वाली गली, चाट वाली गली, घोसी गली आदि इलाकों में पेयजल समस्या का समाधान होगा। स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने पलटन बाजार में फ़साड़ छज्जों के कार्यों को हर हाल में 30 मई तक पूर्ण करने का पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूपीसीएल अधिकारियों ने सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत कार्य को जल्द करने का भरोसा दिया।विधायक खजान दास ने बताया कि शहर के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखे हुए हैं। हरिद्वार रोड में स्मार्ट सिटी द्वारा 204 करोड़ की लागत से बनाई गई ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य के शिलान्यास, 13 करोड़ की लागत से दून लाइब्रेरी,परेड ग्राउंड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाना है। बैठक में स्मार्ट सिटी सीजीएम जगमोहन सिंह चौहान,अधिशासी अभियंता पीआईयू प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आशीष भट्ट, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल गौरव सकलानी विशाल गुप्ता अंबेडकर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा भी मौजूद रहे।

