उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंजोला ने पेयजल मंत्री, सचिव पेयजल, मुख्य महाप्रबंधक और सचिव प्रशासन का आभार व्यक्त किया,विभाग ने निकाला ये आदेश
देहरादून। दिनांक -०६/०६/२०२३। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के अथक प्रयासों से पूर्व में चल रही मागं जिसमें समूह घ से समूह ग में पदोन्नति की मांग के फलस्वरूप दिनांक २२/०५/२०२३ को परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसका परिणाम आज दिनांक ०६/०६/२०२३ को जारी किया गया जिसमें हाईस्कूल योग्यता धारक ११कर्मियों को कनिष्ठ सहायक व इण्टरमीडिएट योग्यता धारक १० कर्मियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन इन २१ कर्मचारियों की समूह घ से समू ग में पदोन्नति हेतु उनको बधाई देता है तथा माननीय पेयजल मंत्री, सचिव पेयजल, मख्य महाप्रबंधक महोदया, महाप्रबंधक मख्यालय, सचिव प्रशासन, वरिष्ठ लेखाधिकारी का आभार व्यक्त करता है।


