विधायक सहदेव पुंडीर ने ग्राम पंचायत शेरपुर में पेयजल योजना निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों संग विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार हर घर नल में जल के संकल्प के साथ प्रत्येक परिवार को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पबद्ध है।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत शेरपुर में पेयजल योजना निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों संग विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया गया।
उक्त योजना का कार्य धामी सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘#जल_जीवन_मिशन कार्यक्रम’ के तहत लगभग ₹ 260.51 लाख की लागत से स्वीकृत कराया गया हैं, जिसमे लगभग ₹ 207.16 लाख पेयजल संबंधी कार्य एवं लगभग ₹ 53.35 लाख कंजर्वेशन संबंधित कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।योजना के पूर्ण होने पर ग्राम शेरपुर और मूलकचंद की लगभग 6000 जनसंख्या इससे लाभान्वित होगी और उन्हें सुचारू रूप से शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर विकासनगर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह जी, फकीर चंद मुखिया जी, नरेंद्र बिष्ट जी, मंडल महामंत्री रवि कश्यप जी, संजय दत्त भट्ट जी, सुमन भट्ट जी, देवेंद्र कश्यप जी, मान सिंह जी, मेहताब जी, बहादुर कश्यप जी, शिवशंकर गुप्ता जी, शमशाद जी, उप प्रधान संगीता जी, वार्ड मेंबर आसिफ जी, बीडीसी पियूष गुप्ता जी, बिरेंद्र सिंह जी, अंबादत्त भट्ट जी आदि एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

