पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती,CM धामी मिलने पहुंचे
देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें देहरादून के आरोग्यधाम हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।जैसे ही ये खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को मिली वो भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और त्रिवेंद्र सिंह रावत का हालचाल जाना।
इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने आरोग्यधाम हॉस्पिटल पहुंचे।हरीश रावत ने कहा कि वो भगवान से जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना करते है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों ने बताया कि डॉक्टर ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को यूरिन में कुछ इंफेक्शन बताया है, जो एक सामान्य सा इंफेक्शन है, उनकी दवाई चल रही है. हालांकि शाम को उन्हें देहरादून के आरोग्यधाम हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। आज शनिवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हॉस्पिटल में जाकर उनसे मुलाकात और उनका हालचाल जाना।इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ थे।

