उत्तराखंड शासन के ये IAS अधिकारी पढ़ाई के लिए गए विदेश,अब कौन बनेगा इस जिले का डीएम
चम्पावत।चम्पावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी अंतराष्ट्रीय विकास की पढ़ाई के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। जिसके बाद अब चम्पावत में डीएम का प्रभार एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के पास है। दरअसल डीएम नरेंद्र भंडारी यूएसए के हार्वर्ड विवि से अंतराष्ट्रीय विकास की पढ़ाई के लिए गए हैं। उनके स्थान पर शासन जल्द किसी अनुभवी अफसर को जिले की कमान सौंप सकता है। हालांकि कौन चम्पावत का अगला डीएम होगा, इस पर कयासबाजी लगातार जारी है। इधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि डीएम का जाना पूर्व से ही प्रस्तावित था। लेकिन इसके बावजूद शासन ने अब तक किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गयी।

