विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पहुंची एम्स हॉस्पिटल,चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना
ऋषिकेश।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंची।जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और साथ ही घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।ऋतू खंडूरी ने चिकित्सकों को घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी ना रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ ऋषिकेश एम्स निदेशक डॉक्टर मीनू भी मौजूद रहीं।कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश एम्स पहुंची।उन्होंने अस्पताल के ट्रॉमा वॉर्ड में भर्ती चमोली हादसे के घायलों से मुलाकात की और साथ ही अस्पताल प्रशासन सहित उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

