तोमर साहब बने अधीक्षण अभियंता
एतद्द्वारा श्री युद्धवीर सिंह (सम्प्रेक्षा संo 222), अधिशासी अभियन्ता (वि०एवंया० ) को अधीक्षण अभियन्ता (वि०एवया०) के पद पर निम्न प्रतिबन्धाधीन प्रोन्नत किया जाता है तथा यह भी आदेशित किया जाता है कि वह मुख्य अभियन्ता (वितरण), गढ़वाल क्षेत्र, उपाकालि, देहरादून के कार्यालय में अधीक्षण अभियन्ता (वि०एवयां०) का कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिशासी अभियन्ता के वर्तमान कार्यों एवं दायित्वों का पूर्व की भाँति अग्रिम आदेशों तक निर्वहन करते रहेंगे।
उपरोक्त आदेश कारपोरेशन कार्यालय ज्ञाप सं० 2631 निदे० ( मा०सं०) / उपाकालि / वि०अनु०का० / (2020/02) दिनांक 02.08.2023 में वर्णित प्रतिबन्धों के अधीन रहेंगे।
उपरोक्त प्रोन्नत अधिकारी द्वारा नवीनतम परिसम्पत्ति विवरण पदभार ग्रहण करते समय नियंत्रक अधिकारीको अनिवार्यतः प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे नियंत्रक अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति सहित कारपोरेशन मुख्यालय । को तुरन्त अग्रसारित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश निर्गमन के दिनांक अथवा उपर्युक्तानुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक, दोनों में जो भी बाद में हों से प्रभावी होंगे।पदोन्नत पद पर तैनाती के आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।

