DM ने इस मामलें पर जाँच के आदेश एसडीएम और पेयजल एसई को दिए
पौड़ी।खंडाह श्रीकोट गदेरे में निर्माणाधीन पेयजल टैंक को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के बाद डीएम ने इसकी जांच के आदेश एसडीएम श्रीनगर और एसई जलनिगम को दिए है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। डीएम को सौंपे शिकायती पत्र ग्रामीणों ने बताया कि गदेरे में जो पानी आ रहा है वह गंदा है और योग्य नहीं है । स्थानीय स्तर पर पेयजल की आपूर्ति पौड़ी- श्रीनगर पेयजल योजना से ही पहले से दिया जा रहा है।साथ ही यहां पानी का टैंक बन जाने के बाद असनोली, पीपल कोटी, गुलेत व क्वीराली तोक के खेतों के लिए सिंचाई का पानी भी नहीं मिलेगा। डीएम से मांग की गई कि उक्त निर्माण पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम श्रीनगर और जलनिगम के एसई को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है

