बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव,पांच सितंबर को होगी वोटिंग
देहरादून।चुनाव आयोग ने मंगलवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी निधन के बाद खाली हुई सीट के अलावा अन्य स्थानों पर उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।वहीं वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। बता दें कि त्रिपुरा में दो सीटों के अलावा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।
उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी।
ये है पूरा कार्यक्रम
10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन।
21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख।
पांच सितंबर को होगी वोटिंग।
आठ सितंबर को होगी मतगणना

